फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी से मिलेगी पुलिस को कानूनी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। इसके लिए एसएसपी ने कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। लाइब्रेरी में कानून से जुड़ी हर किताब उपलब्ध होगी। ट्रेनिंग पर आने वाले पुलिसकर्मियों को हर सवाल का जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनाए जाने की कार्य योजना को सोमवार को एसएसपी बबलू कुुमार ने अंतिम रूप दिया। इस लाइब्रेरी में कानून से जुड़ी हर किताब उपलब्ध होगी। कानून से जुड़े किसी भी विषय पर अटकने पर पुलिसकर्मी लाइब्रेरी में जाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकेेगा। इनके अलावा अन्य किताबों की उपलब्धता रहेगी, जिनका अध्ययन पुलिसकर्मी कर सकेंगे। लाइब्रेरी को डिजिटल रूप दिया जाएगा। वाई फाई से लेकर इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा। ताकि किसी भी प्रश्न का हल ढूंढने पर पुलिसकर्मियों को किसी तरह की परेशानी ना हो सके। इंटरनेट के माध्यम से वह अपनी परेशानी का हल निकाल सकें।
ट्रेनिंग पर आने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किल होगी आसान
सहारनपुर। पुलिस लाइन में लाइब्रेरी बनने से ट्रेनिंग में आने वाले पुलिसकर्मियों की परेशानी का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि नई भर्ती में पुलिसकर्मी ट्रेनिंग के दौरान कानून की जानकारी ना होने की वजह से परेशान होते हैं। उन्हें वकीलों और उच्चाधिकारियों की राय लेनी पड़ती है। मगर, लाइब्रेरी में उनके हर प्रश्न का उत्तर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। लाइब्रेरी में कानून से जुड़ी हर किताब उपलब्ध रहेगी। खासकर ट्रेनिंग पर आने वाले पुलिसकर्मियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लाइब्रेरी इंटरनेट और वाई फाई सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें