फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप
विज्ञापन

देवबंद। सांपला रोड स्थित 33/11केवीए बिजलीघर में पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (पीटी) में आग लगने से नगर क्षेत्र की बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही विद्युत उपकरणों के खराब होने का सिलसिला शुरु हो गया है। शुक्रवार को सांपला रोड स्थित 33/11केवीए बिजलीघर में लगे पोटेंशियल ट्रांसफार्मर में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। जिसके चलते नगर क्षेत्र की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, उद्योग धंधे पर बंद रहे। जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह बिजलीघर पहुंचे और इंजीनियरों को काम पर लगाया। करीब पांच घंटे बाद लगभग शाम सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीजीटू मो. जीशान ने बताया कि बिजलीघर में लगे पोटेंशियल ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर शाम दुरुस्त कराकर आपूर्ति को चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें