फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतकर्मियों ने शाम 3 से 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सरकार द्वारा विद्युत निगम को प्राइवेट हाथों में सौंपे जाने के विरोध में विद्युतकर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कर्मचारियों ने प्रतिदिन शाम 3 से 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एक्सईएन दफ्तर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में लेखाकार मनोज कुमार ने कहा कि सरकार विद्युत विभाग का निजीकरण करना चाहती है जो कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय होगा। सरकार के इस निर्णय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी यदि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो विद्युत कर्मी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण का फैसला जब तक सरकार वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सांकेतिक धरना प्रदर्शन को आगामी दिनों में 72 घंटे तक किया जाएगा। इस दौरान कार्य बहिष्कार भी रहेगा। इस मौके पर अमित त्यागी, मौ. रजा, सोनू कुमार, सत्यप्रकाश, अजय कुमार, मौ. जीशान, प्रदीप त्यागी, अमित सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें