फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चुनाव में पहले दिन 850 मत पडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के पहले दिन मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता संघ के परिसर में मंगलवार सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। प्रत्याशियों ने कचहरी गेट से मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। शाम पांच बजे 850 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी और शासकीय अधिवक्ता धर्मवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि 24 बूथों में अधिवक्ताओं ने चुनाव में उत्साह दिखाया है। बुधवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 2469 मतदाता बार कौंसिल के 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे। एक मतदाता 25 मत डाल सकेगा। मतदान के लिए पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें