फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से की गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। क्षेत्रीय किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रत्येक साधन सहकारी समितियों में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पिछली धान की फसल में क्षेत्र में एक भी क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत इस वर्ष धान की फसल के लिए एक भी क्रय केंद्र नहीं बनाया गया था, जिससे क्षेत्रीय किसानों ने अपनी धान की फसल को पड़ोसी राज्य हरियाणा की मंडियों में बेचने को बाध्य होना पड़ा। किसान ब्रिजेश काम्बोज, रणजीत सिंह, अवनीश कुमार, मेघराज सैनी, सुखपाल सिंह, किरणपाल सिंह, नारायण सिंह, अफजाल, ताहिर प्रधान, इसरार, हाजी मासूम आदि का कहना है कि इस वर्ष क्षेत्र में गेहूं की फसल भरपूर मात्रा में है, जिसके चलते प्रत्येक साधन सहकारी समिति पर समय से गेहूं क्रय केंद्र चालू कराए जाने चाहिए। ताकि प्रदेश की कृषि उपज विकास में सहायक हो सके तथा किसान अधूरे मूल्यों पर मंडियों में आढ़तियों द्वारा कि ए जाने वाले शोषण से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें