फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रिलीव किया, गैराज इंचार्ज को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रिलीव करने के साथ ही गैराज इंचार्ज रहे जेई से चार्ज वापस ले लिया। चर्चा है कि दोनों अधिकारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने उनके वार्डों में सही से सफाई न होने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम के अधीन काम कर रहे एक वार्ड के सफाई कर्मी पर किसी काम के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत तक लेने का आरोप लगा था। इसके अलावा पिछले दिनों सफाईकर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर नगरायुक्त का घेराव करने के दौरान भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर ठेकेदारों से मिले होने के आरोप लगाए थे। डॉ. गीता राम को रिलीव करने की वजह इन्हीं घटनाओं को माना जा रहा है। पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. एके त्रिपाठी के पुन: आने की चर्चा है। उधर, जेई श्याम बिहारी अग्रहरि से भी गैराज इंचार्ज का चार्ज वापस ले लिया गया है। अग्रहरि जेई हैं, मगर नगर निगम ने उनपर एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार बड़ी जिम्मेदारियां दी हुई थीं। उनसे चार्ज किस कारण से लिया गया है यह कोई बताने को तैयार नहीं है। उनकी जगह जल कल अनुभाग के जेई को गैराज इंचार्ज बनाया गया है।
नगरायुक्त बोले, मालूम नहीं
नगरायुक्त गौरव वर्मा ने जेई श्याम बिहारी अग्रहरि से गैराज इंचार्ज का चार्ज छीनकर जल कल विभाग के जेई को दिया है। साथ डॉ. गीताराम को नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद से रिलीव कर दिया गया। दोनों कार्रवाई बुधवार को की गई, मगर जब नगरायुक्त से इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें मालूम नहीं है। जबकि जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, वह दोनों इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उधर, गैराज का चार्ज जल कल विभाग के जेई को देने को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि नियमानुुसार जल कल के जेई को गैराज की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। अग्रहरि ने उनसे चार्ज वापस लेने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें