फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट ना पहनने वालों पर नहीं होती कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हेलमेट ना लगाने की वजह से सड़क हादसों में कई लोगों की जानें जा चुकी है। इसके बावजूद ना तो लोग हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक हैं और ना ही पुलिस-प्रशासन हेलमेट लगाने की व्यवस्था को लागू करा पा रहा है। वर्ष में एक बार यातायात माह के दौरान चालान काटकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई लोगों की जाने जाती है। ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती हैं। अगर लोग हेलमेट लगाएं तो दुर्घटना के दौरान जान बच भी सकती है। पुलिस-प्रशासन हर वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाता है। इस महीने में जिले भर के स्कूलों और नुक्कड़ तथा चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है और हेलमेट लगाने की सलाह दी जाती है, यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। मगर, नवंबर माह के बाद पुलिस-प्रशासन का अभियान हर बार ठंडे बस्ते में चला जाता है और पहले की तरह यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता है। इस वजह से सड़क हादसों में मरने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
रोजाना चले अभियान तो लागू हो हेलमेट व्यवस्था
सहारनपुर। पुलिस यातायात माह के दौरान ही हेलमेट ना लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। अगर इस अभियान को रोजाना चलाया जाए तो हेलमेट व्यवस्था लागू हो सकती है। कुछ समय पूर्व पुलिस-प्रशासन ने निर्देश जारी किए थे कि पेट्रोल पंपों पर उन्हीं वाहन चालकों को तेल मिलेगा, जो हेलमेट लगाएंगे। मगर, इन निर्देशों का कुछ दिन ही पालन किया गया। पेट्रोल पंपों पर अब बिना हेलमेट लगाए वाहन लेकर आने वाले चालकों को भी पेट्रोल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाने की व्यवस्था सख्ती से लागू कराई जाएगी, जो चालक हेलमेट नहीं लगाएगा उसका चालान किया जाएगा। योजनाबद्ध रूप से अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें