फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने को आगे आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के टीबी सेनोटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, आकांक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों और नागरिक सुरक्षा वार्डनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 42 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पीके पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई विकार नहीं आता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर चिकित्सक की सलाह से रक्तदान कर सकता है। नागरिक सुरक्षा डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम और स्टाफ ऑफिसर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं। अपर आयुक्त डॉ. आभा गुप्ता, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह, तहसीलदार सदर प्रीति, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी आदि ने भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. हंसराज सैनी, अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, अनिल भारद्वाज, चंद्रबोस राणा, अशोक सैनी, सपना ठाकुर, राकेश जैन, सितारा इदरीसी, नीना शर्मा, देव कुमार, उमाशंकर सिंह नेगी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें