फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य व नृत्य में छाए सहारनपुर के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शाहजहांपुर में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता में सहारनपुर के अभिनय व नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 अवार्ड अपने नाम किए। लौटने पर सभी कलाकारों का स्वागत किया गया। कला प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

संगीत एवं सांस्कृतिक चेतना मंच मानसी के अध्यक्ष केके गर्ग के अनुसार मानसी अभिनय गुरुकुल ने कुल पांच अवार्ड जीते। नाटक भेड़िये का निर्देशन योगेश पंवार ने किया। इस नाटक को अध्यक्षीय अवार्ड प्राप्त हुआ। हास्य अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार स्वाति सैनी के नाम रहा, जबकि हास्य अभिनय में शान सिद्दीकी ने द्वितीय पुरस्कार पाया। रंग यात्रा का प्रथम पुरस्कार मानसी अभिनय गुरुकुल ने प्राप्त किया। लोक नृत्य में मैसम लूथरा को द्वितीय पुरस्कार मिला। शास्त्रीय नृत्य में अभिनय मित्र की कलाकार फाल्गुनी भारद्वाज ने पहला स्थान हासिल किया। अदाकार ग्रुप की रीतिका को सह अभिनेत्री का द्वितीय पुरस्कार मिला। बाल कलाकार का द्वितीय पुरस्कार अभिनय मित्र के हर्ष मिश्रा ने जीता। संगीत और ध्वनि का पुरस्कार अभिनय मित्र को अध्यक्षीय अवार्ड मिला। जिंदगी न मिलेगी दोबारा को चौथा स्थान और एक टेढ़ा सवाल नाटक को पांचवां स्थान मिला। सहारनपुर की टीमों में जावेद खान सरोहा, संदीप शर्मा, योगेश धीमान, माजिद, प्रवेश, विकास, अंशुल, मोंटी, निर्मल लूथरा, कंचन, अभि धीमान, विशाल शर्मा, अंकुश जोशी, समर, माही खान, विमल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक, चंदन, अतुल, आदित्य, दानिश, तसव्वुर, एजाज, रवि कर्णवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें