सहारनपुर। मिलेनियम वोटर अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी मिलेनियम वोटर अभियान के तहत नए मतदाताओं के वोट बनवाएं और 2019 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। युवा वोट ही देश का भविष्य है। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने युवाओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विपिन सलूजा, पंकज राणा, अण गुप्ता, सन्नी दीक्षित, राहुल सिंह तोमर, संजय शर्मा, राजकुमार कालड़ा, शुभम मित्तल, तनुज शर्मा, रोहित कश्यप, मोंटी कुमार आदि मौजूद रहे।