फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान सेठपाल को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह नंदी ने देश में जिले का नाम रोशन कर दिया। उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने आउटलुक एग्रीकल्चर इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें 51 हजार रुपये के चेक और प्रशस्तिपत्र से नवाजा गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के नेशनल एग्रीकल्चर साइंस सेंटर के सिंपोजियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देश के नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। ग्राम नंदी फिरोजपुर निवासी सेठपाल सिंह को यह अवार्ड सब्जी की उत्तम खेती और खेत में मात्र एक फीट पानी में सिंघाडे़ की सफल खेती के लिए दिया गया है। उन्होंने अपने समतल खेत में मात्र एक फीट पानी में सिंघाडे़ का बढ़िया उत्पादन लिया। हालांकि वे क्षेत्र में पैदा होने वाली सभी फसलों की बढ़िया खेती करते हैं। पुरस्कार में उनको 51 हजार रुपये का चेक और एक प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें