अंबेहटा। विर्क सिरोही सद्भावना महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चौधरी व प्राचार्य डा. रोहिताश ने आकाश में गुब्बारे उड़ा कर किया।
प्रतियोगिता में पहले दिन सौ, दो सौ मीटर लंबी दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सबसे पहले बीए व बीकाम के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से मार्च पास्ट किया एवं खेलों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। प्रतियोगिता में पहले दिन आयोजित होने वाले खेलों में लंबी दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक आदि खेल शामिल रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र मोहित कुमार ने पहला, जबकि इसी कक्षा के अमित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा ने पहला व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अक्षय कुमार ने पहला व अमित कुमार ने दूसरा व बालिका वर्ग में वर्षा ने पहला व सोनिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालक वर्ग में चंद्रशेखर ने व बालिका वर्ग में रूमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग मोहित कुमार ने पहला जबकि नादिर, अक्षय व जुबेर ने संयुक्त रूप से दूसरा व बालिका वर्ग में उपासना ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, अनंत कुमार, आकाश, प्रीति, उमर खान, तरुण, जहांगीर, जाहिद, राखी, महक, असबा, तनु गुप्ता, पंकज, सुंदर लाल, प्रियंका शर्मा, अरुण, राकेश भट्ट, डा. अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।