फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी धरने पर रहे संग्रह अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीनों ने अपनी लंबित 11 मांगों को लेकर तहसील परिसर में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। धरनारत अमीनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीनों ने दूसरे दिन भी सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन जारी रखा। संघ के तहसील अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि ग्रेड वेतन बढ़ाने व नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की मांग की। मंत्री सेवाराम, रमेशपाल, ईसम सिंह व सुभाष चंद ने प्रतिभूति एवं मानक समाप्त करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने व खंडित सेवा जोड़ने आदि की मांग रखी। धरने को सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, आजाद सिंह, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटू राम, नेत्रपाल, ऋषिपाल, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, अशोक शर्मा व महावीर सिंह आदि ने भी संबांधित किया। संग्रह अमीनों ने एकसुर में अपनी लंबित 11 मांगों को न माने जाने पर समस्त कार्यों का बहिष्कार कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें