फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवाहे की पटरी पर जेसीबी से कराए अवैध कब्जे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी पर कराए अवैध कब्जे ध्वस्त
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पूर्वी यमुना नहर से निकाले गए आलमपुर रजवाहे की पटरी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए नहर विभाग के जेई अशोक कुमार ने टीम के साथ जेसीबी लगाकर अवैध कब्जे ध्वस्त कराए।
विज्ञापन

बुधवार को गांव सलेमपुर गदा में नहर विभाग की टीम ने आलमपुर रजवाहे की पटरी से अवैध कब्जे हटाए। शनिवार को अवैध कब्जा मुक्त अभियान के अंतर्गत तहसीलदार हर्ष चावला ने इस गांव में अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान शुरू किया था। इस दौरान डीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। जिस पर ग्रामीणों द्वारा रजवाहे की पटरी पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे करने की शिकायत डीएम से भी की थी। बुधवार को नहर विभाग के जेई अशोक कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी से रजवाहे की पटरी से अवैध कब्जे हटाकर रास्ता सुचारु किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहीद का कहना कि रजवाहे की पटरी के एक साइड से कब्जे हटाए गए हैं। परंतु दूसरे किनारे पर अवैध कब्जे कायम है। आबादी क्षेत्र में रजवाहे की दोनों साइड की पटरी से अवैध कब्जे हटाये जाने चाहिए ताकि दूसरे किनारे के पास बसे लगभग 40 परिवारों का रास्ता भी सुचारु हो सके। नहर विभाग के जेई अशोक कुमार का कहना है कि रजवाहे की इस पटरी पर लगभग 10 वर्ष पूर्व पक्की सड़क बनाई गई थी जो पूर्णत जर्जर हो चुकी है। प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़क योजना के अंतर्गत इस पटरी पर तीन मीटर चौड़ी व नहर से छह किलोमीटर लंबी सड़क बनाए जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें