देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में शिक्षा संकाय के बीटीसी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को विभिन्न प्रकार की क्रियाओं के माध्यम से मिट्टी से बने खिलौने, पोस्टर, रंगोली, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया गया।
छात्रों को बताया कि वह कम व्यय में अधिक चीजों का निर्माण करके उपहारों के ऊपर व्यय होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही त्यौहारों आदि के अवसर पर रंगोली बनाकर अपने घर को सुसज्जित कर सकते हैं। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डा. फखरूद्दीन ने छात्रों को इस प्रकार की क्रियाओं में भाग लेने को प्रोत्साहित किया। साथ ही कार्यशाला में सीखी गई विद्याओं को व्यवहारिक रूप से जीवन में अपनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर मंजू कपिल, बिजेंद्र कुमार, सुमित, मुजम्मिल कमर, वकील अहमद, अंशुल, विकास, सृष्टि, अनुराधा, मनोज, गौतम, गौरव मित्तल, आयुषी, नीशु, मेघा आदि रहे।
राजपूत नेता के निधन पर शोक जताया
देवबंद। जड़ोदाजट निवासी राजपूत नेता शिवकुमार ंसिंह के निधन पर राजपूत चेतना मंच ने दुख प्रकट किया है। अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि शिवकुमार सिंह ने अपना पूरा जीवन राजपूत समाज की प्रगति में लगा दिया। वह तपस्वी का जीवन व्यतीत करते थे। उनके आकस्मिक निधन से राजपूत समाज को भारी क्षति पहुंची है। शोक व्यक्त करने वालों में डा. बी.पी. सिंह, सुखपाल सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, पवन राणा, मोंकित राणा, सूरजपाल सिंह, लोकेश राणा, राजेंद्र चौहान, अधिवक्ता मनोज सिंघल आदि रहे।