देवबंद (सहारनपुर)। माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता, देवबंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान एवं स्विफ्ट एकेडमी के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। स्पोर्ट्स विद सेंटा थीम पर आधारित किंडर गार्टन के बच्चों ने फिश रेस, कलेक्ट द बॉल, रेस विद कोन, बुक बैलेसिंग, रिंग रेस, लेमन रेस आदि में प्रतिभा दिखाई। वक्ताओं ने बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देते हुए उचित संतुलन बनाने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रूबी त्यागी व प्रबंधक देवीदयाल शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रितु सिंह, दीप्ति होरा, शिवाली कौशिक, निष्ठा शर्मा, प्रियंका तोमर, लवी पाल, जान्हवी नागर, गजाला अंसारी, नीरू त्यागी, अलका गोयल, अंबिका, नीलम धीमान, पूनम कुच्छल आदि मौजूद रहे।