फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशन वितरण करने वाले 12 डीलरों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राशन वितरण में धांधली पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। इसके तहत ई-पीओएस मशीन से कम राशन वितरण करने वाले 12 उचित दर विक्रेताओं की जांच कराई जाएगी। संयुक्त खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दूूबे ने प्रॉक्सी के माध्यम से वितरित किए गए राशन की शत प्रतिशत जांच कराने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र को दिए हैं।
विज्ञापन

राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोकने के लिए विभाग का जोर पीओएस मशीन के जरिए राशन वितरण कराने पर हैं। नवंबर महीने की समीक्षा बैठक में नगर निगम क्षेत्र में पीओएस के माध्यम से सबसे कम राशन वितरण कराने वाले दुकानों को निशाने पर लिया गया है। संयुक्त खाद्य आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को पीओएस मशीन के जरिए राशन वितरण करने वाले 12 दुकानदारों द्वारा प्रॉक्सी से कराए गए राशन वितरण का शत प्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इन दुकानदारों में अनिल कुमार, रेखा रानी, राकेश कुमार, सलीम अहमद, मुनेश कुमार, राकेश, आशू कंसल, राणा कौसर, शमा नाज, सकलैन जैदी, सुभाषचंद और प्रवीण कुमार शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रॉक्सी के जरिए इन दुकानदारों ने जो भी राशन वितरित किया है उसकी मौके पर जाकर शत प्रतिशत जांच टीम बनाकर कराई जाएगी। जो भी दुकानदार दोषी पाया गया उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें