फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में दी कानूनों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर में दी कानूनों की जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को छोटे-छोटे कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला जज राजीव शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में एडीओ पंचायत देवेंद्र त्यागी ने साक्षरता शिविर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कानून के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने पंचायत एवं ब्लाक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। आकिल फारुख एडवोकेट ने 1098 और 100 नंबर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की पूर्ण सुरक्षा प्रदान किए जाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला अथवा बच्चा किसी प्रकार की सहायता चाहता है तो वह इन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने आईटी इनफारमेशन टेक्नालाजी के बारे में भी बताया। मोहसीन रजा फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर ने बैंक खाता खोलने शिक्षा लोन की जानकारी दी। अर्पित शर्मा एडवोकेट ने साइबर क्राइम के बारे में बताया। कालेज के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने इस प्रकार के शिविर के आयोजन से बच्चों को लाभ होगा। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें