सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बरेली क्षेत्र के निदेशक शंकर प्रसाद ने शाखा डाकपालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित बैठक में बरेली क्षेत्र के निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा कि डाकपाल देेश की आर्थिक उन्नति में सहयोग के लिए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। नौकरी करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें। निदेशक डाक प्रशिक्षण वीके सिंह ने डाक विभाग की सेवाओं को अति विश्वसनीय बताते हुए कहा कि आज भी आम जनता का डाकघर पर पूरा विश्वास है। प्रवर अधीक्षक डाकघर सहारनपुर मंडल बीपी त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में दौड़ कभी समाप्त नहीं होती है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रगति करनी चाहिए। उन्होंने डाक विभाग की अनेक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। अच्छा कार्य करने वाले शाखा डाकपालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चंचल ढाका, दीपक शर्मा, ओमवीर सिंह, शिव प्रसाद, सुनील गुुप्ता सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।