फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर, देवबंद और गंगोह में ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर, देवबंद और गंगोह में ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन


सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि 29 नवंबर को नगरीय निकायों के लिए होने वाले मतदान के लिए तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। शहर के साथ ही देवबंद और गंगोह में भी ड्रोन से मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। जिले में 223 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 21 प्रभारी, 47 सह प्रभारी, 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 59 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत ईवीएम एक्सट्रा में रखी गई है। जिससे मतदान में कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो सके। 10 स्थानों पर ड्रोन और 100 बूथों की वैब कास्टिंग कराई जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए 51 आरओ और 103 एआरओ तैनात किए गए हैं। व्यय अनुवीक्षण के लिए 14 उड़नदस्ते कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम में 530 बूथ हैं, जिनमें 2650 प्रशिक्षित कर्मचारी और शेष नगरीय निकायों के 297 बूथों पर 1188 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्षद पद के लिए 6 वार्डों में प्रत्याशी अधिक होने से 54 बूथों पर दो-दो ईवीएम से मतदान संपन्न कराया जाएगा। जबकि शेष पर एक ईवीएम ही रहेगी। महापौर के लिए 12, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए 41, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 63, निगम पार्षद के लिए 667, नगर पालिकाओं में सदस्य के लिए 516 और नगर पंचायतों में सदस्य के लिए 414 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम का दूसरी बार भी रैंडमाईजेशन और कंडिडेट सेटिंग का कार्य करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए निकायवार 96 टेबिल लगाई गई हैं। जिले के सभी 11 नगरीय निकायों के लिए पोलिंग पार्टियां सेंट्रल वेयर हाउस, जनता रोड से ही रवाना होंगी। मतगणना के लिए 154 मतगणना दल लगाए जाएंगे जबकि 17 दलों को आरक्षित रखा गया है।

मतदान स्थलों पर धूूम्रपान निषेध लागू रहेगा
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने बताया कि मतदान स्थलों पर पूर्ण रूप से धूम्रपान निषेध लागू रहेगा। यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान करता पकड़ा गया तो उस पर कम से कम 200 रुपये का जुर्माना होगा।

20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए
सहारनपुर। नगरीय निकाय के चुनावों में मतदान के लिए जिले में 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम क्षेत्र में सोफिया गर्ल्स कॉलेज ओजपुरा, सेंट मैरी स्कूल शारदा नगर, रेनबो पब्लिक स्कूल नवीन नगर, कार्यालय अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेंट थॉमस स्कूल भगवती कालोनी, नगर निगम कार्यालय, राजकीय शोध केंद्र कंपनी बाग, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, जूनियर हाईस्कूल नुमाइश कैंप, सहारनपुर पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
देेवबंद नगर पालिका में इस्लामिया डिग्री कॉलेज, नकुड़ में नगर पालिका परिषद पश्चिमी भाग, गंगोह में नगर पालिका परिषद कार्यालय, सरसावा में डीसी जैन इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 6, अंबेहटा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या 2, नानौता में किसान सेवक इंटर कालेज कक्ष संख्या 1 से 2, बेहट में जनता इंटर कालेज, चिलकाना सुल्तानपुर में नगर पंचायत उत्तरी भाग वार्ड नंबर 12, तीतरों में जलकल कार्यालय कक्ष संख्या 1 और रामपुर मनिहरान में उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय कक्ष संख्या 1 से 2 शामिल हैं।
विज्ञापन


संगीनों के साए में होगा मतदान
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों को संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसमें 183 उप निरीक्षक, 53 हैड कांस्टेबल, 871 कांस्टेबल, 209 महिला कांस्टेबल, 1654 होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही 35.5 सेक्सन पीएसी बल भी तैनात रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ 274 उप निरीक्षक, 8 हैड कांस्टेबल, 940 कांस्टेबल, 521 होमगार्ड और 26.5 पीएसी बल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें