फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदी दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सरस्वती विहार विद्यालय में एक सप्ताह से चल रहे हिंदी सप्ताह की गतिविधियों का समापन हिंदी दिवस पर किया गया। प्रत्येक दिन हिंदी भाषा की अलग-अलग अनेक विधाओं का प्रदर्शन किया गया। कक्षा सात की छात्र मानसी, वंशिका, वैैभव कौशिक, तुषार, दिव्यांका ने दोहों का सस्वर वाचन किया। कक्षा दस से मुस्कान, अनुभव, खुशबु, अविषी, अर्जुन, यश सैनी, रिदम, श्रुति, अनमोल ने रसों पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुति दी। कक्षा नौ के छात्र अक्षत, मनमीत, अर्नव, हर्षवर्धन, प्रथम, उदित, काजल, भावना, सूरज ने प्रेरक प्रसंग, कहानी व नाटक के माध्यम से हिंदी की गद्य विधाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान पीयूष प्रभा, नीना भाटिया, कंचन सेठी, अर्चना गुलाटी, प्रदीप बड़ौला, संगीता शर्मा, अशोक चावला, संदीप राणा, पूजा मल्होत्रा, सुनयना कालरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बाबा लाल रोड स्थित श्री हिंदू कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. कुदसिया अंजुम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को सुंदर तथा स्पष्ट लिखने के लिए प्रेरित किया। मीना वर्मा के निर्देशन में हुई सुलेेख प्रतियोगिता में मुबस्शिरा ने प्रथम, रूबी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डा. दया शर्मा व सुषमा रानी द्वारा आयोजित दोहा प्रतियोगिता में सना ने प्रथम, नशरा ने द्वितीय, अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देवेंद्र कुमार राजीव वालिया, शंकर, महेश, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें