फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ छाया
विज्ञापन

फोटो समाचार
सहारनपुर। ब्राउनवुड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय आठवीं राज्य खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 14 रजत और छह कांस्य पदक के साथ मेरठ पहले, 14 स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक के साथ वाराणसी दूसरे तथा 11 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक के साथ सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुधीर जोशी, सुरेंद्र चौहान, विपिन कुमार, रिद्घि और सैयद मुदस्सिर रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर सैयद अदनान हुसैन, रिया, सिद्घि राणा, अनन्या, आकांक्षा, अश्वनी, अनुष्का, साद्विक, वीरन्या, युग, यूविका, अमित, देवेश आदि मौजूद रहे।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर। 35वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता देवरिया में होनी है। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। बालिकाओं में लक्ष्मी, अफरीदा अली, शगुन, शाजिया, खुशी और प्रियांशी चौधरी का चयन किया गया। बालकों के चयन में अमानत, प्रियम अग्रवाल, आशीष कुमार, हिमांशु कुमार, तुषार चौधरी, हर्ष पुंडीर, शिवम राणा, मोहित विश्वकर्मा, शुभम पाल, विनायक शर्मा, राहुल मलिक, दुष्यंत, वाशु, अनुज और सन्नी सफल रहे। निर्णायकों में पुनीत गुप्ता, मुकेश जाटव, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, एश्वर्या, प्रशांत, डिम्पू कुमार, विशाल कुमार, शम्मी, सोनू, फिरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली और अभिनव प्रदेशीय जूडो टीम में
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर जूडो टीम के चयन के लिए ट्रायल आठ सितंबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। इसमें सहारनपुर के 17 बालक और बालिकाओं ने सुषमा सिंह और याशिका के नेतृत्व में हिस्सा लिया। अंडर-14 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार में अभिनव शर्मा तथा इसी आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार में अंजली गंगोलिया का चयन हो गया। जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संरक्षक एसी गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, पंकज बंसल, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राजी शर्मा आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें