फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को संकल्प बद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को संकल्पबद्ध
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती व पश्चिमी यूपी की क्षेत्रीय संयोजिका वीना भंडारी ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
रविवार को उत्सव पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने कहा कि देश व प्रदेश में पहली बार एक ही पार्टी की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान बनी है। अमेरिका, पाकिस्तान और चीन को भारत के सामने नतमस्तक होना पड़ा। भाजपा सरकारों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने साकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय संयोजिका वीना भंडारी व कार्यक्रम संयोजिका रमा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। एंटी रोमियो दल के गठन के बाद से महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कमी आई है। गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पिंकी गुप्ता, ममता कौशिक, रेखा धींगड़ा, काजल, पूनम, सुनीता, ममता, अलका, आनंद, बबीता, संतोष शर्मा, राजेश्वरी, मिथलेश शर्मा, अलकला, वर्षा, नूरजहां, नीलम गोयल, डा. नीतू राणा, किरण चोपड़ा, रेखा रोहिला, अवनीत कौर, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें