फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए एक जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां तेज हो गई है। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने मंगलवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के भांकला के लिए एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को जोनल और तहसीलदार रमेशचंद को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पुवांरका के बड़कला के लिए एसडीएम सदर वैभव मिश्रा को जोनल और सहायक आयुक्त निबंधक हरींद्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मुजफ्फराबाद के लिए जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह को जोनल और उप कृषि निदेशक जयप्रकाश को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मुजफ्फराबाद के ही तकीपुर के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। सढ़ौली कदीम के लिए एसडीएम बेहट वैभव शर्मा को जोनल और तहसीलदार योगेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह और उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश चंद्र मिश्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गंगोह के मानकपुर थली के लिए एसडीएम नकुड़ देवेंद्र प्रताप सिंह को जोनल और तहसीलदार हर्ष चावला को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें