प्रधान पद पर तीन, मंत्री पद पर छह नामांकन
सहारनपुर। प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी बेहट रोड का त्रिवार्षिक चुनाव छह जुलाई को होगा। चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रधान पद पर तीन और मंत्री पद पर छह नामांकन पत्र दाखिल किये गए।
चिलकाना रोड स्थित रामलीला भवन में नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नीरज गुप्ता, मुकेश दीक्षित और निलेश गुप्ता के देखरेख में संपन्न हुई। प्रधान पद पर अनिल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, भारत कर्णवाल, मंत्री पद पर माईदयाल मित्तल, अंशुल अग्रवाल, विनीत कर्णवाल, विजय गुप्ता, अमित सिंघल, पवन गोयल ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 25 जून को होगी। 26 जून और 27 जून को नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छह जुलाई को चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कमेटी के चेयरमैन विनय जिंदल, प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल सिंह मित्तल, हेमकुमार मित्तल, मनुज तायल, अमित गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजय बंसल, मुकेश गोयल, प्रमोद अग्रवाल, संजय बंसल, सुभाष अग्रवाल, अशोक जैन, भवानी सिंह, राजकुमार राजू, नीरज गर्ग, अमित सिंघल, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।