फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनपुर में दलित समाज ने चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। शब्बीरपुर व सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव में दलित समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए उसे तुरंत रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सैनपुर गांव में प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों ने चंद्रशेखर को निर्दोष बताते हुए उसे अविलंब रिहा करने की मांग की है। कहा कि शासन प्रशासन हिंसा के असली दोषियों पर कार्रवाई करे साथ ही जेलों में निर्दोष लोगों को रिहा किया जाए। इस दौरान दलित समाज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान भी किया है। विरोध प्रदर्शन में सोराज प्रधान, संजू कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल, रतनलाल प्रधान, विनोद प्रधान, बालेश, वीर सिंह, टीटू आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि शब्बीरपुर और सहारनपुर में में हुई हिंसा में चंद्रशेखर उर्फ रावण की भूमिका सामने आने पर प्रशासन ने उसे दंगे का मुख्य आरोपी मानते हुए मामला दर्ज किया था। हिंसा के बाद से चंद्रशेखर फरार चल रहा था जिसको गिरफ्तार करने वाली टीम को 12 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी प्रशासन ने कर रखी थी। पुलिस की कई टीमें चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। बुधवार की रात्रि में एसटीएफ ने चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें