फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली मीटर में स्टोर मिली 20 हजार रीडिंग

Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इसे मीटर रीडर की मिलीभगत कहें या विद्युत निगम की लापरवाही। शनिवार की रात चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता के बिजली मीटर में 20 हजार रीडिंग स्टोर मिली, जबकि तीन उपभोक्ता के टैरिफ में अनियमितता पाई गई। ऐसे में मीटर रीडर पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

शनिवार की रात नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने तीन टीम बनाकर किशनपुरा, मोअज्जम काॅलोनी और हुसैन बस्ती में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इनमें 29 उपभोक्ता सीधे बिजली चोरी करते मिले। तीन उपभोक्ता के यहां टैरिफ अनियमितता पाई गई। चेकिंग के दौरान एक मीटर में 20 हजार रीडिंग स्टोर हुई मिली। इसमें कहीं न कहीं मीटर रीडर की मिलीभगत को उजागर करती है। इन्हीं की वजह से उपभोक्ता अपना वास्तविक बिल जमा न करके, अपने हिसाब से जमा कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी मिली है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। रीडिंग स्टोर के मामले में मीटर रीडर पर कार्यवाही के लिए संस्तुति की जाएगी। चेकिंग में उपखंड अधिकारी रोबिन शर्मा, अवर अभियंता प्रविंद्र, प्रांजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें