फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगा जलाभिषेक, तीसरी आंख से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। मंदिरों में कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक होगा और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पीएसी और पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान ने मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि पर जनपद में 134 मंदिरों में जलाभिषेक होगा। इनमें महानगर में 73 और देहात क्षेत्र में 61 मंदिर है। रविवार को मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। मंदिरों में स्थानीय थाना पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस के साथ खुफिया विभाग अधिकारी निगरानी करेंगे। प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। महानगर में धोबीघाट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर, गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर सहित करीब 73 से ज्यादा शिवालय ऐसे है, जहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। रविवार को मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, आईजी शरद सचान ने शहर के भूतेश्वर मंदिर, सरसावा के प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर समुचित व्यवस्था जानी। मंडलायुक्त ने मंदिर की प्रबंध कमेटी से कहा कि श्रद्धालुओं का एक साथ जमावड़ा न होने दें। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को मंदिरों के परिसर और आसपास समुचित सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट , कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा, रामनाथ बिंदल, अनिल गुप्ता, हेमंत मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें