फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को देहरादून रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि देहरादून रोड, छज्जपुरा मोड़ पर दो लोगों के द्वारा बड़े भूखंड पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। स्थलीय निरीक्षण में कॉलोनाइजर कोई स्वीकृति पत्र नहीं दिखा सके। ऐसे में कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए एक मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। साथ ही संबंधित थाने से पुलिस बल मांगा गया था। शुक्रवार को पुलिस बल को साथ लेकर विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में हुए निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। टीम में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, मेट अमरनाथ और लाल बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें