फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के लिए कार्य करने पर प्रसन्न होते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म के लिए कार्य करने पर प्रसन्न होते हैं भगवान
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रीबालाजी धाम के 11 वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। आयोजन के लिए बालाजीधाम को भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन

श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान एवं धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में अजय याज्ञनिक ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अजय, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा, मुख्य यजमान पिलखनी डिस्टिलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय लाम्बा, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी, पंकज महेंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद अजय याज्ञनिक ने राम धुन, हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज बल व बुद्धि के परिचायक हैं। जब हनुमानजी महाराज सीताजी की खोज में लंका को जाने पर सुरसा का सामना होने पर अपनी बुद्धि का परिचय दिया और अपना शरीर बड़ा किया और फिर छोटा कर लिया। क्योंकि इस संसार में बड़ा बनकर छोटा बनना सबसे कठिन काम है। जो बड़ा बनकर छोटों की तरह व्यवहार करता है वही सम्मान पाता है। उन्होंने बताया कि जब हनुमानजी विभीषण से मिले, तो कहा कि यदि तुम भगवान श्रीराम अर्थात धर्म के लिए कार्य करोगे, तो भगवान तुमसे प्रसन्न हो जाएंगे। इस दौरान आचार्य गणेश बहुखंडी, आचार्य शुभम कौशिक, सतीश कुमार, अनिल सैनी, अंकित गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, विवेक गुप्ता, अजय सूरी, दीपक, राजकपूर, रामप्रताप शुक्ला, पंडित बलदेव तिवारी, अमित शर्मा, नवीन वालिया और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें