सहारनपुर। किसान नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि लागत में वृद्धि को देखते हुए सरकार को गेहूं खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही देश तरक्की करेगा।
रविवार को गांव फंदपुरी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2019 के लिए 1840 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। लेकिन लागत को देखते हुए यह भाव किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गेहूं पर कम से कम दो सौ रुपये रुपये प्रति क्विंटल बोनस घोषित करने की मांग की। इस दौरान रामधन सिंह, राजकुमार प्रधान, कर्मवीर सिंह, संजय तिरपड़ी, सुखवीर सिंह, अंकित बिजनाखेड़ी, संजय दैदनोर, धर्मेंद्र गदरहेड़ी, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।