सरसावा। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष यशवंत राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कमर कस लें क्योंकि इस बार लोकसभा चुनावों में पहले से भी अधिक सीटों पर विजय हासिल करनी है।
रविवार देर शाम भाजयुमो के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा ने नगर अध्यक्ष सुनील राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं से विचार साझा किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्य जनवरी से 12 फरवरी तक पार्टी द्वारा नमो कार्यक्रम, सैनिक सम्मान कार्यक्रम, दीप कमल कार्यक्रम, ज्योति अभियान, कमल संदेश बाइक रैली समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित करने हैं। जिनकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इस दौरान सुनील राणा, जितेंद्र राणा, रजनीश त्यागी, अवनीश चौधरी ने अपनी बात रखी। इस मौके पर रमण राणा, अनुराग जैन, विक्की जैन, विकास अग्रवाल, इसराइल मलिक, आदित्य, राजेंद्र मौजूद रहे।