फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर से बच्चे सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर से बच्चे सहित तीन घायल
विज्ञापन

नकुड़। गंगोह रोड पर दो बाइकों की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठी उसकी पत्नी और बच्चे को भी चोटें आईं। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एसआई कौशल गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सरसावा क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी तैयब बाइक पर अपनी पत्नी और एक बच्चे को साथ लेकर शादी समारोह में शामिल होने गंगोह जा रहा था। जैसे ही वह नकुड़-गंगोह रोड पर स्थित गांव नयागांव के पास पहुंचा तो गंगोह की ओर से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठी तैयब की पत्नी और बच्चे को भी चोटें आई हैं। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस बीच, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने तौयब की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें