फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मू्ल्य भुगतान को लेकर किसानों ने शुगर मिल के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मू्ल्य भुगतान को लेकर किसानों ने शुगर मिल के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को भी घंटेभर तक अपने बीच बैठाए रखा। शीघ्र भुगतान कराए जाने का आश्वासन मिलने के बाद धरनारत किसान लौटे।
विज्ञापन

धरने पर कार्तिकेय राणा ने कहा कि पेराई सत्र आरंभ हो चुका हैं लेकिन चीनी मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुगर मिल अपने प्लांट की सफाई समय पर नहीं कराती है और न ही नाले की सफाई कराते हैं, जिसकी वजह से पिछले कई सालों में गांव रणखंडी में सैकड़ों लोगों की कैंसर जैसी बीमारी से मौत हो चुकी हैं। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व मंत्री सरफारज खां और एमएलसी उमर अली ने कहा कि जहां एक और किसान को अपने गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है, वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक साथ 70 से 80 कुंतल गन्ना ले जाए जाने की वजन को भी कम कर 40 से 50 कुंतल कर दिया गया, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। मिल अधिकारियों ने 16 नवंबर तक संपूर्ण भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में रूप सिंह प्रधान, तंजीम खां, असलम मुखिया, पंकज महतौली, मोहन राणा, प्रवीण प्रधान, सईद त्यागी, अमित गुर्जर, कुलवीर सिंह राणा, संजू प्रधान, चौधरी बिजन सिंह, चौधरी भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें