फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई दुर्गा अष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिले के देहात क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कन्याओं को पूजन उपरांत भोग लगाया गया। मंदिरों में माता के स्वरूपों की आराधना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

गंगोह में बाबा हरीदास मार्ग स्थित माता वैष्णो देवी धाम में मंगलवार रात माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का भव्य दरबार सजाया गया। मान्या नारंग, अंशिका सैनी, अधारिका मोघा, आराध्या भटनागर, आभा पाहुजा, शगुन पाहुजा, तनीशा गर्ग, प्रेरणा पाहुजा, तरनी जैन ने माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और माता सिद्धिदात्री के मनोहारी वेश में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पूर्व मुख्य यजमानों विकास मित्तल, सरयू मित्तल, ओमप्रकाश नारंग, प्रवीण मित्तल ने पूजन कराया। माता की पावन ज्योति महेंद्र शर्मा, पंकज राजपूत, अशोक ठकराल, राजेश काका ने प्रज्ज्वलित की। 251 दीपों से होने वाली महाआरती में अरविंद कपूर, सचिन गोयल, सुरेंद्र कुमार, सुरेश अरोरा, नेत्रपाल, सभासद दीपांशु गोयल, विशाल जैन, योगेश सरदाना, सचिन नागपाल, संदीप माहेश्वरी, पदमसिंह, जितेंद्र शर्मा, डा. अनूप भटनागर, मनीष नारंग, पंकज सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शंकर पाहवा, मुरारी लाल बजाज, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश नारंग, बिंदु अरोरा, सपना टेबक आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा श्री बालाजी धाम, नौ दुर्गा मंदिर, महादेव कुटी, काली मंदिर पीठ बाजार, भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर, रामबाग देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बुधवार सुबह दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। बड़गांव में अष्टमी के दिन मां के आठवें रूप में यानि कि महागौरी का पूजन किया गया। सुबह स्नान कर पूजा अर्चना के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को आमंत्रित किया गया और सभी की पूजा करने बाद हलवा पूरी और चने का भोग लगाया गया। रामपुर मनिहारान में दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने घर पर देवी स्वरूप छोटी कन्याओं को भोजन कराकर अपने व्रत को पूर्ण किया। श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को भोजन कराकर पैसे, उपहार में भेंट किए गए। कन्याएं उपहार पाकर प्रसन्न दिखाई दीं। कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में स्थित दुर्गा माता, संतोषी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें