फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में स्वच्छता को अपनाएं: रमेशचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में स्वच्छता को अपनाएं : रमेशचंद्र
विज्ञापन


सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मटकी झरौली की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ भारत अभियान और स्वरोजगार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गांव परागपुर में आयोजित शिविर में आरसेटी के निदेशक रमेश चंद्र कहा कि स्वच्छता एक सोच है। यदि भारत का हर नागरिक अपनी सोच में यह बसा लें कि हमें जीवन में स्वच्छता को अपनाना है तो देश स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। आरसेटी के संकाय सदस्य अमित कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र की ओर से स्वरोजगार करने के लिए निशुल्क: प्रशिक्षण दिया जाता है। केंद्र डेयरी फार्मिंग, मौन पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, पॉली हाउस, नर्सरी प्रबंधन आदि के बारे प्रशिक्षण दिया जाता है। ग्राम प्रधान शोएब आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें