फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाद स्कूलों में भी पल रहा डेंगू का मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में भी पल रहा डेंगू का मच्छर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अस्पताल ही नहीं स्कूलों में भी डेंगू का मच्छर पल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सर्वे अभियान में इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य टीम ने स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर पानी से भरे टैंकों को तुरंत खाली करने का कहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, रामकृष्ण इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन आवास शिव शिशु मंदिर, दूरभाष केंद्र और विद्युत निगम में डेंगू सर्वे अभियान चलाया। टीम को रामकृष्ण इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर और रेलवे स्टेशन आवास में पानी से भरे पड़े टैंकों में डेंगू का लार्वा पनपता पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। कहा गया कि जिन टैंकों व बर्तनों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है, उन्हें तुरंत खाली कर दें जिससे लार्वा को खत्म किया जा सके। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। बावजूद इसके लोगों पर इसका असर पड़ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। सर्वे अभियान टीम में ममता त्यागी, मधु रतूड़ी, भूप सिंह, अरुण, आनंद, नितिन शर्मा, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें