फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का स्थाई समाधान करा रही योगी सरकार: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इतिहास में पहली बार अनुपूरक बजट में 5535 करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है। इससे सहकारी क्षेत्र का सारा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान होगा और चार हजार करोड़ रुपये शुगर मिलों को सॉफ्ट लोन के रूप में दिया जाएगा। जिसका उपयोग बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सत्र में 20 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक सभी शुगर मिलों को चलवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेेश की योगी सरकार गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का स्थाई समाधान करा रही है। जिससे किसानों को हर वर्ष परेशानियों का सामना ना करना पडे़।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते प्रदेश में गन्ने के रकबे में पांच लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में पहली बार 23 जून तक पेराई सत्र चला है। इस बार देश की कुल चीनी उत्पादन का 38 प्रतिशत उत्तर प्रदेश ने उत्पादित की है। केंद्र सरकार प्रदेश की चार शुगर मिलों को सोमवार को सम्मानित भी करेगी। उन्होंने किराया कम करने सहित अन्य उपलब्धियों को गिनवाते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में मिलों को बेचने का काम हुआ है जबकि हमने आते ही दया शुगर मिल को चलवा दिया। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि बिडवी शुगर मिल का मामला कोर्ट में है, मिल चलवाने के लिए प्रबंधन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कोताही बरती गई तो सरकार मिल को स्वयं चलाएगी। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी आलोक कुुमार पांडेय, पूर्व विधायक मनोज चौधरी एवं राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र, डीसीओ केएमएम त्रिपाठी आदि रहे।
---------------------------
मंत्री से मिले बिड़वी क्षेत्र के किसान
सहारनपुर। बिड़वी शुगर मिल चलवाने की मांग को लेकर किसान हित एवं गो सेवा समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों ने रविवार को गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इसी सत्र में मिल चलनी चाहिए। इस पर राज्यमंत्री ने किसानों को 22 अक्टूबर तक इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 22 अक्टूबर को इस बारे में तारीख लगी है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मिल नहीं चली तो आंदोलन होगा। बिट्टू नंबरदार, मांगेराम, अमर सिंह प्रधान, अनिल कुमार, अनूप सिंह, सुदेश प्रधान, सुधीर कुमार, नीटू, सुभाष, अजय प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें