फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में अब तक 400 पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचय सम्मेलन में अब तक 400 पंजीयन
विज्ञापन

सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल समाज महासभा का दावा है कि नौ सितंबर को होने वाले वैश्य परिचय सम्मेलन में युवक और युवतियों को इस बार ज्यादा विकल्प मिलेंगे। अब तक 400 के करीब पंजीयन हो चुके हैं। महासभा के मुख्य संरक्षक और नगर विधायक संजय गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि परिचय सम्मेलन की पूरी तैयारी कर ली गई है। सम्मेलन को लेकर वैश्य और जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में पंजीयन होने के कारण युवक औैर युवतियों को अपना जीवन साथी चुनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने बताया कि सम्मेलन में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के विवाह योग्य युवक और युवतियां भाग लेंगी। सम्मेलन का शुभारंभ नौ सितंबर को सुबह नौ बजे ध्वजारोहण से किया जाएगा। इस दौरान महासभा की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। महामंत्री श्रवण गर्ग, अखिल जैन, योगेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल गुप्ता, आदेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष ममता सिंघल, सचिन गुप्ता, सुमन गर्ग, संजय जैन, विवेक गुप्ता, सम्मेलन प्रभारी अरविंद गोयल, मुख्य संयोजक पवन गोयल, मधुर गर्ग, सारिका सिंघल, स्वाति और नितिन गर्ग इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें