फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालती श्याम ने दी कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मालती श्याम ने दी कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय स्पिक मैके विरासत श्रंखला कार्यक्रम के प्रथम दिन कत्थक नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति डा. डीके कौशिक, प्रतिकुलपति डा. रणजीत सिंह और नृत्यांगना सुश्री मालती श्याम ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री मालती श्याम ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कत्थक की बारीकियों से भी अवगत कराया। स्पिक मैके क्लासिक मोड्यूल के तहत प्रसिद्ध जापानी फिल्म कागेमूशा का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का निर्माण 1980 मे अकीरा कुरुशावा के निर्देशन में हुआ था। विद्यार्थियो ने फिल्म के विभिन्न पहलुओं को देखा और आपस में इसकी चर्चा की। कुलपति ने स्पिक मैके टीम का आभार जताते हुए सफल कार्यक्रम के लिए स्पिक मैके के संयोजक पकंज मल्होत्रा को बधाई दी। कुलसचिव डा. महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, राजीव उपाध्याय, राधिका अग्रवाल, शैली गर्ग, शहजाद, शेखर सोलंकी, नितिन कुमार, अंकित चौहान एवं अंकिता कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें