सहारनपुर। अध्याना में स्टेडियम बनाने के साथ ही जनपद की बीस ग्राम पंचायतों में छोटे-छोटे खेल मैदान बनाने के लिए जिला युवा कल्याण विभाग जगह चिह्नित कर रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजपाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जगह चिह्नित की जा रही है। 20 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाने की योजना है।