सहारनपुर। बैंकों के दो दिवसीय अवकाश के दौरान पुलिस सतर्क रही। डीआईजी के निर्देश पर सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में पुलिस ने बैंकों की निगरानी की। रात के समय बैंकों के आसपास पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। बैंकों को भवनों को भी चेक किया गया।
रविवार और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते बैंक दो दिन बंद रहे। इसी को देखते हुए डीआईजी शरद सचान के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बैंकों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई। रविवार और सोमवार की रात पुलिस टीमें बैंक के आसपास गश्त करती रही। बैंकों के भवनों को चेक किया। पुलिस टीमों ने देखा कि कहीं किसी ने कोई सेंधमारी तो नहीं की। बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही चौकीदारों को निगरानी करने के निर्देशित किया गया। डीआईजी ने बताया कि दो दिवसीय अवकाश के दौरान बैंकों पर पुलिस की पैनी नजर रही। सहारनपुर के तीनों जनपदों में बैंकों को चेक किया गया। रात के समय विशेष सतर्कता बरती गई है।