फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंधेड़ा समसपुर में रेलवे हाल्ट बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंधेड़ा समसपुर में रेलवे हाल्ट बनेगा
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर विधानसभा के ग्राम जंधेड़ा समसपुर के लोगों को शीघ्र ही रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। जंधेड़ा समसपुर में नया रेलवे हाल्ट बनेगा। दिल्ली, शामली की ओर आने एवं जाने वाली ट्रेनें जंधेड़ा में रुकेंगी।
जंधेड़ा एवं आसपास के लोग काफी समय से क्षेत्र में रेलवे हाल्ट बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा से भी रेलवे हाल्ट बनवाए जाने की मांग की थी। लोगों की मांग आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे से जंधेड़ा समसपुर में रेलवे हालट स्टेशन बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने लोगों की इस मांग को रेल मंत्री पीयूष गोयल और मनोज सिन्हा के सम्मुख रखा और मांग की जंधेड़ा समसपुर को हाल्ट स्टेशन बनाया जाए। मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं मनोज सिन्हा ने जंधेड़ा समसपुर को हाल्ट स्टेशन घोषित करते हुए यहां पर दिल्ली, शामली आने जाने वाली ट्रेन के स्टॉपेज को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि इस हाल्ट पर लगभग सभी पैसेंजर ट्रेनें रुकेंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने रेलवे हाल्ट बनने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा का आभार जताया। आभार व्यक्त करने वालों में प्रद्युम्न शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, मेला राम पंवार, चौधरी राजपाल, चौधरी मेघराज सिंह पंवार, डॉक्टर विनोद कुमार, दुष्यंत मुन्ना, अशोक, तेजपाल, अजब सिंह आर्य, प्रमोद कौशिक, डॉक्टर किरण पाल, राजेंद्र सिंह, कुलबीर, चौधरी संतरपाल, राकेश, राकेश, विपुल पंवार, विपिन घसौती, धर्मवीर, ऋषिपाल घाटेड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें