फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर काउंसिल के उपाध्यक्ष चुने गए संजीव वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर काउंसिल के उपाध्यक्ष चुने गए संजीव वालिया
विज्ञापन

सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया को मेयर काउंसिल उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसे लेकर स्थानीय भाजपाइयों खासकर भाजपा पार्षदों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मेयर काउंसिल उत्तर प्रदेश का चुनाव मंगलवार को लखनऊ में हुआ। इसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष आगरा के मेयर नवीन जैन को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय और मथुरा के मेयर मुकेश कुमार को चुना गया। अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता को महामंत्री चुना गया है। इनके अलावा सीताराम जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संजीव वालिया को उपाध्यक्ष चुने जाने पर जनपदवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें