फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार न्यायिक ने पुलिस बल व नगर पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर नगर के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर दुकानों से भारी मात्रा पॉलिथीन जब्त की। टीम ने दोबारा पॉलिथीन पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार न्यायिक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ तहसील रोड़, मेन बाजार, जनक बाजार, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, टाबर रोड, होली चौक, महादेव मंदिर बाजार आदि में दुकानों पर छापेमारी कर काफी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की है। तहसीलदार न्यायिक ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब 30 दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि दुकानदारों के साथ-साथ अब पॉलिथीन में सामान लेकर जाने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में कानूनगो राजेंद्र कुमार व एसआई दिनेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें