फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की भेंट चढ़ गया राम मंदिर निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सोहम मंडल वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति की भेंट चढ़ गया है। यदि मंदिर के नाम पर राजनीति नहीं होती तो अब तक हिन्दू-मुसलमान दोनों मिल कर राम मंदिर निर्माण कर लेते। अमर उजाला से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान राम मंदिर ही है। राम जन्म भूमि पर ही राम मंदिर का निर्माण आपसी भाईचारे से होना चाहिए। वर्तमान में मुस्लिम पक्ष के लोग भी मंदिर निर्माण के लिए पहल कर रहे हैं। उनकी यह पहल एक अच्छी सोच है। भगवान राम सभी के आदर्श हैं। उन्होंने संसार को मर्यादा का जो संदेश दिया है, वह आज भी अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें