फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति वितरण में गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण में गड़बड़झाला होने का मामला सामने आया है, जिन लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी गई है, उनके खाते आपस में मैच हो रहे हैं। एक-एक लाभार्थी के खाते में दो-दो बार छात्रवृत्ति डाली गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी स्थित ब्राह्मणों वाली गली निवासी मधु शर्मा पत्नी केके शर्मा ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की थी। उन्होंने मंडलायुक्त को छात्रवृत्ति में गोलमाल होने के के दस्तावेज भी सौंपे थे। शिकायती पत्र में कहा था कि एक-एक लाभार्थी के खाते में दो-दो बार छात्रवृत्ति डाली गई है। लाभार्थी का नाम और खाता संख्या एक है और उसके पिता का नाम बदल दिया गया है। इसी तरह सैकड़ों लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति डलवाकर सरकारी पैसा हड़प लिया गया है। शिकायत कर्ता ने एक विभाग के कर्मचारी पर सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शरद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने जो दस्तावेज सौंपे हैं, वह सही हैं या गलत इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद वह मंडलायुक्त को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें