सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा युवा जन जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
मीमो कार शेड में आयोजित युवा जन जागरण सम्मेलन में परमजीत सिंह ने कहा कि यूनियन ने कर्मचारियों के हित के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। अवतार सिंह ने कहा कि युवाओं का जोश और परिपक्व लोगों का साथ संगठन को और मजबूत करेगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी रहेगा। कर्मचारियों के जो मुद्दे हैं, उनका निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों की आराम की समस्या, काम के घंटे एवं सुरक्षा को नजरंदाज किया जा रहा है। इन मुद्दों का समाधान कराया जाएगा। मंडल से आए युवा कन्वीनर सरदार जगदीप सिंह ने एनपीएस के मुद्दे पर युवाओं को एकजुट होकर नरमू के झंडे के नीचे इकट्ठा होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में इंद्रजीत अनेजा, लखपत सिंह, फूल सिंह, दुष्यंत, किशन कुमार, राजेश बघेल, गुरप्रीत सिंह, दया शंकर, सुखवेंद्र सिंह, सहदेव, सुशील कुमार, आकाश गर्ग, राहुल नरुला, अजनेश, महेंद्र नरुला, अनिल कुमार, राजेश, विनोद, राजकुमार, मीना कुमारी, नीलू कुमारी, लक्ष्मी देवी मौजूद रहे।