सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो दिवसीय अभियान चलाकर सात प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने देवबंद, रामपुर मनिहारान एवं नगर निगम सहारनपुर के सात प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए सैंपल लिए। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि रमजान के दिनों में शुद्ध खाद्य पदार्थ व पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान की बिलाल डेरी से मिश्रित दूध, डंघेड़ा नागल से मिश्रित दूध, नागल की आकाश डेरी से दही, ग्राम खोड़ा मुगल से मिश्रित दूध, नागल के शिव चौक से आइसक्रीम, नागल के ग्राम लाखनौर से मिश्रित दूध, बेरीबाग से आइसक्रीम के सात सैंपल लिए है। जिन्हें लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता, अशोक कुमार, सनजीत कुमार शामिल रहे।