फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तपती गर्मी के बीच शुरू हुए रमजान माह में थोड़ी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। खासकर मधुमेह और ब्लड प्रेशर के रोगियों को सहरी और इफ्तार के समय सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

पाक रमजान माह में मधुमेह और ब्लडप्रेशर के रोगियों को रोजा रखते समय सावधानी बरतनी होगी। वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी का कहना है कि मधुमेह रोगियों को सहरी करना आवश्यक है। सहरी में दलिया, फल, सलाद, मठ्ठे, का इस्तेमाल करना चाहिए। मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी सहरी से पूर्व और इफ्तारी के बाद नमक का कम प्रयोग करें। डा. कलीम अहमद का कहना है कि सावधानी से किसी भी प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है। इसलिए मधुमेह और ब्लड प्रेशर को रोगियों को जागरूक रहना चाहिए। खासकर मौसमी फलों का प्रयोग करना चाहिए।
एक दम ना पीएं अत्यधिक पानी
सहारनपुर। चिकित्सकों के अनुसार इफ्तार के बाद एकदम से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। धीरे-धीरे पानी पीएं, ताकि किडनी पर जोर ना पड़े, जिन लोगों को मधुमेह नहीं है, वह ग्लूूकोज पानी में डालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
-- फलों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं।
-- बाजार में बने खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल ना करें।
-- खुले जूस का प्रयोग ना करें।
-- मधुमेह के रोगी फ्राइ चिप्स ना खाएं।
-- नारियल पानी और मौसमी फल लें।
-- रात भर थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें